Facting News

Search
Close this search box.

Video में देखें: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर दिखे शांति अहिंसा के सन्देश

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

 दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर दिखे शांति अहिंसा के सन्देश

किसी भी चीज का ऐड बुर्ज खलीफा पर चलाने की कीमत है इतनी ज्यादा

2 अक्टूबर को देश ने महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती मनाई। इस मौके पर देश और विदेश में खासा हलचल देखने को मिली। 

महात्मा गांधी सिर्फ भारत के लिए ही आदर्श पुरुष नही है,वरन पूरी दुनिया के लिए अहिंसा को समर्पित एक अडिग हिमालय है। महात्मा गांधी ने कभी भी किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नही किया। वो अपने इरादों पर अटल रहें ,चाहे इसके लिए उन्हें अपने प्राण भी देने पड़ गए।


महात्मा गांधी को हमारे देश ने तो याद किया ही है साथ ही साथ पूरी दुनिया भी गांधी का सम्मान करती नजर आई।

दरअसल, 2 अक्टूबर देर शाम, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत “बुर्ज खलीफा” पर महात्मा गांधी के संदेशो को प्रदर्शित किया गया। इस अनोखे अंदाज में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना; दुनिया का बापू के प्रति सम्मान के भाव को दिखाता है।


हालांकि ऐसा नही है कि यह पहली बार किया गया हो।इससे पहले भी कई दफा बुर्ज खलीफा पर बापू के सन्देश उनकी जयंती या खास मौकों पर प्रदर्शित होते रहें है।


बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित गांधी के संदेशो का वायरल वीडियो आप यहाँ देख सकते हैं। वीडियो में अलग अलग लाइट्स के जरिये महात्मा गांधी की तस्वीरों और सन्देशों को साफ देखा जा सकता है।


अब हम आपको बताते है कि बुर्ज खलीफा पर किसी भी चीज को दिखाने का कितना चार्ज या पैसा लगता है?


रिपोर्ट्स कहती है कि इस इमारत पर किसी भी चीज का ऐड दिखाने की अलग अलग कीमतें होती है।

लेकिन यदि वीकेंड( शनिवार और रविवार) को रात 8 से 10 बजे तक सिर्फ 3 मिनट के लिए विज्ञापन दिखाने के लिए 70 लाख से भी अधिक कीमत चुकानी होती है।

About The Author

Piru lal Kumbhkar  के बारे में
For Feedback - pirulalk@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon